सनी लियोनी के होंठ से छलकता खून, इस हालत में भी पति करते रहे ये हरकत, एक्ट्रेस ने शेयर किया Bedroom Video

Sunny Leone

Sunny Leone Bedroom Video: एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने ग्लैमरस लुक को फनी वीडियो से सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती हैं। आए दिन ये हसीना अपनी रियल लाइफ से जुड़ी ऐसी ऐसी वीडियो फैंस के साथ शेयर कर देती है जो कि बवाल काट देती हैं। अब एक बार फिर से इसी कड़ी में सनी लियोनी ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर ड्रॉप किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो सनी लियोनी के बेडरूम और बेडटाइम का है।

सनी लियोनी के होंठ से निकला खून
दरअसल, रात में हर किसी को अपना मोबाइल फोन चेक करने की आदत होती है। कुछ ऐसा ही सोने से पहले सनी लियोनी भी कर रही थीं। ऐसे में सनी के हाथ से उनका फोन छूट गया और चेहरे पर गिर गया जिसके कारण उनके होंठ से खून निकलने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी अपनी होंठ से निकला हुआ खून भी दिखा रही हैं और साथ ही इस घटना के बारे में भी बता रही हैं।

पति करता रहा ये हरकत
इसके साथ ही सनी लियोनी का कहना है कि उनकी इस हालत से उनके पति डेनियल को कोई फर्क नहीं पड़ा और वो सोते ही रहे। वीडियो में सनी ने कैमरा घुमा कर अपने पति को सोते हुए दिखाया है। फैंस सनी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं इसके साथ ही उनकी चोट को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।

मशहूर हैं सनी लियोनी
सनी लियोन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं वो कब धमाका करती हुई नजर आने वाली हैं। सनी लियोन ने अपने करियर के शुरुआत में कई शानदार गाने और फिल्में दी थीं और उनको आज भी पसंद किया जाता है। उन्होने बताया था कि वो अपनी पिछली जिंदगी से पूरी तरह बाहर आ चुकी हैं और बॉलीवुड में उनको भरपूर प्यार मिलता है। हालांकि अभी भी वो कई बार ट्रोल हो जाती हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
इसके साथ ही आपको बता दें कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस को अपडेट देती रहती हैं। इसके साथ ही सनी लियोनी के बिकिनी लुक्स भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। सनी लियोनी इस दिनो रियलिटी शो 'स्प्लिस्टविला' होस्ट करती दिखाई दे रही हैं।

Read more about: sunny leone bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X