आखिर क्यों सन्नी को पसंद आ रहा है इंडियन लुक?
हाल ही में मैडम ने कहा कि वह भले ही वेस्ट्रन आउटफिट में नजर आती हों लेकिन उन्हें साड़ी और सलवार सूट पहनना काफी पसंद हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंची सन्नी ने कहा कि मुझे इंडियन ड्रेस काफी पसंद हैं।
सन्नी ने कहा कि मुझे ताज्जुब होता है जब लोग मुझे साड़ी और सूट में देखकर तारीफ करते हैं। सन्नी लखनऊ भी अनारकली सूट पहनकर गयी थीं और बला की खूबसूरत लग रही थीं।
सन्नी इन दिनों देश के बड़े-बड़े शहरों में अपनी आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के प्रमोशन के ही सिलसिले में घूम रही हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए सन्नी लियोन हर वो संभव कोशिश कर रही हैं जिससे कि दर्शक टिकट खिड़की तक आयें इसलिए ही वो शायद हर जगह अपने आप को भारतीय नारी साबित करने में जुटी हुई हैं।
'रागिनी एमएमएस 2' के नये पोस्टर में बिना कपड़ों के सन्नी लियोन
तो वहीं सन्नी के बारे में फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के निर्देशक भूषण पटेल ने कहा कि इस फिल्म में दर्शकों को सन्नी लियोन का एक नया रूप देखने के लिए मिलेगा। पटेल ने दावे से कहा कि आप लोग सन्नी को एक नए अवतार में देखेंगे।
आप उन्हें वह चीजें करते देखेंगे, जो पहले कभी करते नहीं देखा। आपने कभी उनका नृत्य नहीं देखा, लेकिन 'बेबीडॉल' गीत में ऐसा करते देख रहे हैं। उन्होंने उस गीत के लिए कड़ी मेहनत की और इसके लिए दस दिन अभ्यास किया।"
Did You Know: सन्नी लियोन ने पैसा भी सबसे ज्यादा भारत से कमाया
उन्होंने बताया, "फिल्म में सन्नी ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने मारधाड़ के बहुत से दृश्य भी किए हैं।" गौरतलब है कि 'रागिनी एमएमएस 2' वर्ष 2012 में आई एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का सीक्वेल है। 21 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में दिव्या दत्ता, संध्या मृदुल और प्रवीण डबास भी हैं।
Did You Know: सन्नी ने अपने जीवन में अभी तक सबसे ज्यादा पैसा भी भारत से ही कमाया है। करीब छह साल तक उन्होंने र्पोन फिल्मों में काम किया। तब भारत में सन्नी को नाम से बहुत कम ही लोग जानते थे। वे सिर्फ सन्नी की शक्ल और उनके जिस्म से पहचानते थे। यह वो दौर था जब सन्नी का नाम भले ही सर्च नहीं किया जाता हो, लेकिन कमाई सबसे ज्यादा भारत से ही हुई। सन्नी खुद बताती हैं कि पोर्न अभिनेत्री के तौर पर उनकी 60 फीसदी कमाई भारत से आती थी।


Click it and Unblock the Notifications
