सन्नी भी रखती हैं आम लड़कियों के शौक

हाल ही में सन्नी लियोन नये साल के जश्न में अपना पहला लाइव डांस परफॉर्मेंस देने के लिए राजधानी दिल्ली पहुंची और वहां पर पहुंचकर उन्होंने पहले तो पूरा दिल्ली घूमा और उसके बाद उन्होंने दिल्ली की गलियों में जाकर गोलगप्पों का आनंद लिया। सन्नी ने कहा "मैं मुंबई में नये स्थान पर दो महीने पहले ही आई हूं। यह खूबसूरत है और यहां से अरब सागर दिखता है। मैंने कभी भी ये नहीं सोचा था कि मैं सुबह उठूंगी और कहूंगी कि मैं अरब सागर देख रही हूं।"
ज्ञात हो कि सन्नी लियोन इस समय 'जिस्म 2' के बाद 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग कर रही हैं। सन्नी की 'जिस्म 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया हालांकि इस फिल्म को पूरी तरह से फ्लॉप भी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि सन्नी पर फिल्माए गये सेक्सी और हॉट सीन्स को देखने लोग काफी संख्या में इस फिल्म को देखने सिनेमहॉल में पहुंचे। फिल्म को लेकर की विवाद भी हुए लेकिन सच तो ये है कि सन्नी लियोन बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो ही गयीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications