मैं लेस्बियन नहीं हूं लेकिन औरतें पसंद हैं मुझेः सन्नी लियोन
कोई इन्हें बिग बॉस के कारण पसंद करने लगा है तो कुछ इनके प्रोफेशन के कारण ना पसंद करते है, जी हां हम ग्लैमर वर्ल्ड की सन्नी लियोन के बारे में बात कर रहे हैं। जो बिग बॉस के चलते भारत में काफी छाई हुई हैं।
अपने कैरीयर को पूरी तरह से अलग स्थापित करने वाली सन्नी कहती हैं कि वो लेस्बियन नहीं हैं लेकिन उनको औरतें पसंद आती है। कुछ समय पहले भी कुछ इसी तरह की चर्चा आ रही थी कि सन्नी बिग बॉस की विनर जूही परमार को कुछ ज्यादा ही पसंद करने लगी हैं। सन्नी कहती है मैं मैंटली और फिजीकली आदमियों को ही पसंद करती हूं।
वैसे सन्नी नाम की ये बाला बॉलीवुड में मिस्ट्री बन कर रह गईं हैं। जी हां हम जिस्म 2 के बारे में ही बात करने जा रहे हैं। इधर पूजा भट्ट भी इस फिल्म के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कह रही हैं। लेकिन एक बात तो तय है फिल्म के पोस्टर ने सबकी नींद उड़ा कर रख दी है तो जब पूरी फिल्म रिलीज होगी तो सबका क्या हाल होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











