लीला में सन्नी है तो क्या..हमने फैमिली फिल्म बनायी है
फिल्मकार बॉबी खान लंबे अरसे के बाद फिल्म 'लीला' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में लीड रोल कर रही हैं पूर्व एडल्ट स्टार सन्नी लियोन। फिल्म के बारे में कयास लगाये जा रहे थे कि फिल्म काफी हॉट और बोल्ड होगी जिसका खंडन करते हुए बॉबी खान ने कहा कि फिल्म 'लीला' उनके निर्देशन की पहली फिल्म एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है और वह कोशिश करेंगे कि फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिले।
लियोन की 'लीला' पारिवारिक फिल्म
बॉबी ने मीडिया को बताया, "फिल्म की पटकथा बहुत दमदार है और यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, लेकिन हम समझते हैं कि फिल्म में सन्नी लियोन के होने से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, इसलिए मैं अपने दर्शकों को धोखा नहीं दे सकता इसलिए बस इतना कह सकता हूं कि फिल्म में सन्नी हॉट तो होगी लेकिन अश्लील नहीं"
सन्नी ने 'करंट थीगा' को बनाया अश्लील
फिलहाल सन्नी की फिल्म 'लीला' की कहानी के बारे में कुछ खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म के निर्माता भूषण पटेल, अहमद और सायरा खान हैं। कहा जा रहा है कि सन्नी की यह अब तक की सबसे दमदार रोल वाली फिल्म होगी जिसमें वो हुस्न के सहारे नहीं बल्कि अभिनय के जरिये रंग बिखेरेगी। फिल्म में नौ गाने भी हैं जिसमें सन्नी अपने ग्लैमर का तड़का लगायेंगी।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications