रागिनी MMS 2 के लिये हिन्दी सीख रहीं सन्नी लियोन
मुंबई। सन्नी लियोन ने इस बार सोच लिया है कि रागिनी एमएमएस के सीक्वेल में वो किसी और की आवाज़ का सहारा नहीं लेंगी, बल्कि खुद डायलॉग बोलेंगी। इसीलिये आज कल सन्नी लियोन कड़ी मेहनत और लगन से हिन्दी सीख रही हैं। सुबह से दोपहर तक हिन्दी की कक्षा और शाम को डांस क्लास। सन्नी लियोन हिन्दी डायलॉग क्लासेस से खासी खुश भी हैं, और बार-बार ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार भी कर रही हैं।
वैसे अगर आप यह सोच रहे हैं कि हिन्दी सीखने के बाद सन्नी लियोन पूरी तरह देसी हो जायेंगी, तो आप गलत हैं। क्योंकि हिन्दी बॉलीवुड में पैर जमाने के बाद भी सन्नी अपनी पोर्न की दुनिया नहीं छोड़ेंगी। 2012 में सन्नी ने जिस्म 2 के साथ-साथ चार ट्रिप्पल एक्स फिल्में कीं- गॉडेस, लेसियन वर्कआउट, सन्नी लियोन एरोटिका और होम अलोन। इसके अलावा 2013 में उनकी प्रस्तावित पोर्न मूवी चार्लीज़ गर्ल जॉर्जिया जोन्स है।
बात अगर रागिनी एमएमएस की बात करें तो बालाजी टैलीफिल्म्स के बैनर तले यह फिल्म बन रही है और इसकी निर्माता एकता कपूर हैं। एकता ने इस बार सन्नी के बॉलीवुड में अब तक के सबसे बोल्ड किरदार को ऊपर लाने की सोची है और वो इसे जल्द ही परदे पर लायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












