अब लैला 'लेगी' नहीं 'लूटेगी'

पोर्न स्टार सन्नी लियोन कुछ करें और बवाल ना हो भला ऐसा हो सकता है क्या? मैंडम ने संजय गुप्ता की रियल लाइफ पर आधारित फिल्म शूटआउट एट वडाला के दोअर्थी गाने लैला तेरी लेगी.. से धूम मचाया है लेकिन इस पर सेंसर को आपत्ति हो गयी है।

जिसके कारण कहा जा रहा है कि सेंसर बोर्ड अब गाने के बोल को बदलवा देगा। ऐसा सुनने में आ रहा है कि सन्नी लियोन अब पर्दे पर लैला तेरी ले लेगी नहीं बल्कि लैला तेरी लूट लेगी..गाती दिखेंगी।

सेंसर का कहना है कि लैला तेरी ले लेगी.. गाना दो अर्थी है इसलिए इस शब्द को हटाना चाहिए लेकिन सेंसर इस पर कैंची चलाये, इस पहले ही गाने ने इंटरनेट पर गदर काट दी है। इस गाने ने लाइक के तीस लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने के चलते इसी फिल्म का प्रियंका का हिट आयटम नंबर बदमाश बबली पीछे हो गया है।

आपको बता दें कि ऐसा कुछ साल पहले करिश्मा-गोविंदा की हिट फिल्म खुद्दार के साथ हुआ था जिसके हिट गीत सेक्सी-सेक्सी मुझे लोग बोले .. ने जबरदस्त धमाल मचा दिया था लेकिन सेंसर ने बाद में गाने के बोल बदलवा दिये थे और गाने में बाद में सेक्सी-सेक्सी की जगह बेबी-बेबी डाला गया था। लेकिन सेक्सी वाले ने गाने ने पहले ही लोकप्रियता कमा ली थी। जिन्हें उस गाने को रिकार्ड करना था, उन्होंने कर ही लिया था।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम,अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी, सोनू सूद,कंगना राणावत और तुषार कपूर लीड रोल कर रहे हैं। एकता कपूर की बालाजी बैनर के तले बन रही यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X