16 घंटों में कुछ कुछ लोचा है ने क्रॉस किये 370,685 views
सन्नी लियोनी और राम कपूर की फिल्म कुछ कुछ लोचा है के ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 16 घंटे ही हुए हैं और ट्रेलर को अभी तक करीब 4 लाख लाख लोगों ने देख लिया है। यू ट्यूब पर कुछ कुछ लोचा है ट्रेलर के व्यूज 3 लाख 70 हजार पार गये हैं।
कुछ कुछ लोचा है फिल्म का ट्रेलर बेहद इंटरेस्टिंग है और दर्शकों को काफी भा रहा है। कुछ कुछ लोचा है फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि 45 वर्षीय राम कपूर की जिंदगी में शाइना (सन्नी लियोनी) आ जाती है जिससे वो प्यार करने लगता है। चूंकि सन्नी को माता पिता वाला परिवार चाहिए होता है तो राम कपूर तिकड़म भिड़ाकर सन्नी को इंप्रेस करने की कोशिश में लग जाता है।
इससे पहले पिछले हफ्ते दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान की फिल्म पीकू का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसने मात्र 6 दिनों में 2,607,700 व्यूज पाए। उसके पहले रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की बॉम्बे टॉकीज का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसने करीब दो हफ्तों में कुल 4,285,280 व्यूज क्रॉस किये।


Click it and Unblock the Notifications












