भारत के टैलेंट को जज करेंगी सन्नी लियोन
अपनी डेब्यू फिल्म जिस्म 2 आने से पहले ही अपनी हॉट अदाओं और ट्विटर पर डाली गयी इरोटिक तस्वीरों से अचानक ही भारतीय जनता के बीच लोकप्रिय हुईं पोर्न एक्ट्रेस सन्नी लियोन अब जल्द ही इस बात का फैसला करने वाली है कि कितना दम रखते है भारतीय।

जी हां इंडो कनाडाई पोर्न स्टार सन्नी लियोन एक बार फिर धमाल मचाने वाली है। सन्नी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टेलेंट में गेस्ट जज के रूप में दिखेंगी। कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी टैलेंट हंट शो इंडिया गॉट टैलेंट के तीसरे संस्करण में सनी लियोन गेस्ट जज के रूप में नजर आएगी।
ज्ञात हो की सन्नी लियोन पिछले साल कलर्स चैनल पर बिग बॉस में हिस्सा लेकर सुर्खियों में आई थी।बताया जा रहा है कि इस शो कोमशहूर वीजे सायरस और टीवी एंकर मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं। साथ ही किरण खेर के साथ अभिनेता रितेश देशमुख इस शो की मुख्य जज की भूमिका में दिखेंगे।
आपको बताते चलें कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन कि मांग इन दिनों बॉलीवुड में कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है। सन्नी के नजदीक जुड़े सूत्रों कि माने तो आजकल कई नामी गिरामी निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए उनके इर्द गिर्द चक्कर लगा रहे है। वहीं कुछ दिनों पहले इस पर जानकारी देते हुए सन्नी ने कहा था कि अब वो अपना अगला प्रोजेक्ट जिस्म २ के आने के बाद ही लेंगी।
गौरतलब है कि जहां तरफ सन्नी के चाहने वाले इस बात से खुश है कि वो शो को जज करेंगी वहीं दूसरी तरफ कुछ बुद्दिजीवियों ने इस मुद्दे पर अपना ऐतराज जताया है। उनका मानना है कि किसी भी जगह जज की कुर्सी पर बैठने वाला शख्स उस विषय का जानकार होता है साथ ही सम्बंधित क्षेत्र के करोड़ों लोग उसे अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे में सन्नी का जज बनना इस शब्द का मजाक है। खैर अब ये तो आने वाला वक़्त बताएगा कि कितनी पारखी निगाह से सन्नी भारत के टैलेंट को जज करती हैं हम केवल उनके उज्जवल भविष्य कि कामना ही कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications