जिस्म 2 के पहले कोई एमएमएस में नहीं दिखेंगी सन्नी

सन्नी लियोन ने ट्विटर पर लिखा है कि वह सिर्फ पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में काम कर रही हैं। और इस फिल्म के पूरा होने तक किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि जिस्म 2 के रिलीज होने तक मैं इसी से जुड़ी रहूंगी।
वैसे अभी तक सन्नी की तरफ से इस बात की कन्फर्मेशन नहीं मिल पाई है कि वह रागिनी एमएमएस में काम कर रही हैं या नहीं। या फिर उन्हें जंजीर फिल्म के आयटम सॉग के लिए चुन लिया गया है या नहीं। खैर सन्नी अपना ये राज आखिर लोगों से कब तक छुपा कर रखती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications