सन्नी लियोन बन गईं भारतीय नागरिक
टीवी रियेलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए भारत में अपनी अलग ही पहचान बना चुकी कनाडा की सन्नी लियोन अब भारतीय नागरिक बन गईं है। इस बात की जानकारी खुद सन्नी ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल के जरिए दी। आपको बता दें कि सन्नी इन दिनों महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग के लिए भारत में रह रही हैं।
उनके बॉलीवुड में आते ही ऐसी कयास लगाई जा रही थी कि वो अब जल्द ही पॉर्न फिल्मों का मोह छोड़ देंगी। लेकिन जल्द ही सन्नी ने यह साफ कर दिया कि वो अभी अपना बिजनेस इतनी जल्दी छोड़ने के मूड में नहीं हैं।
सन्नी ने अपनी नागरिकता की बात ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरे पास बहुत बड़ी खबर है। मैं अब आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिक बन गई हूं। सन्नी का जन्म भारत में ही हुआ है और उनका असली नाम करण मलहोत्रा है।
सन्नी एक पंजाबी परिवार से ताल्लूक रखती हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म जिस्म 2 में भी नजर आने वाली हैं इस बारे में इस एक्ट्रेस का कहना है कि वह फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं करने वाली है जिसके चलते भारतीय शर्मिंदा हों।


Click it and Unblock the Notifications











