सन्नी लियोन बढ़ाएंगी कंडोम का बिजनेस!
बिग बॉस से चर्चा में आईं सन्नी लियोन जल्द ही एक कंडोम के एड में दिखाई देंगीं। इस बात की जानकारी खुद सन्नी ने दी। वैसे एक इंटरव्यू के दौरान खुद सन्नी ने अपने फैन्स को कंडोम का ज्ञान दिया था।
सन्नी इस समय थाईलैंड में मैनफोर्स कंडोम कंपनी के लिए ऐड की शूटिंग में बिजी है। ट्विटर पर सन्नी के अपने फैंस को बताया कि मैं थाईलैंड में दो दिनों से मैनफोर्स कंडोम के एड के लिए शूटिंग कर रही हूं। ये ऐड अलग ही है और जल्द ही देखा जा सकेगा। वैसे तो सन्नी आज भारत में हर किसी की जबान पर ही छाई हुईं हैं। इसी कारण इस कंपनी ने सन्नी को ही कंडोम के विज्ञापन के लिए चुना। और सन्नी ने भी इस कंपनी पर अपनी मेहरबानी दिखा दी।
आपको बता दें की सन्नी लियोन इस समय बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग कर रही है। इसी सिलसिले में वह कुछ समय के लिए थाईलैंड भी गई है। सन्नी ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से फिल्म इंडस्ट्री में हलचल सी मच गई है।
चाहे वो फिल्म निर्माता हो या निर्देशक हर कोई सन्नी की पहली हिंदी फिल्म जिस्म 2 के रिलीज पर ही नजर रखे हुए है। वैसे इधर जिस्म 2 की शूटिंग पूरी भी नहीं हो पाई है कि उनके फैन्स बड़ी ही बेताबी से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications