जिस्म 2 से पहले, कंडोम के एड से छा जाएंगी सन्नी
सन्नी लियोन इन दिनों बॉलीवुड की जिस्म 2 की शूटिंग में कर रही हैं लेकिन इनदिनों वह अपनी फिल्म के अलावा थाइलैंड में एक एड फिल्म के लिए भी शूटिंग कर रही हैं।
जी हां सन्नी थाइलैंड में एक कंडोम के लिए विज्ञापन कर रही हैं। यानि वह फिल्म के साथ साथ कंडोम के एड में भी अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। सन्नी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उनका पूरा दिन थाईलैंड में बितने वाला है जहां पर वह मैनफोर्स कंडोम के लिए एड की शूटिंग करेंगी।
यह एड बेहद शानदार है और जल्दी ही इसे सारी दुनिया को देखने को मिलेगा। सन्नी इससे पहले भी कंडोम का ज्ञान भी अपने फैन्स को दे चुकी हैं। आपको बता दें कि जबसे लॉस एंजिल्स परिषद ने सभी पॉर्न स्टारों के लिए शूटिंग के दौरान कंडोम को अनिवार्य बनाया है तब से सन्नी भी हमेशा इस नियम का पालन करती नजर आती है।
वैसे सन्नी की फिल्म जिस्म 2 दिसंबर में रिलीज होगी। लेकिन लगता है कि सन्नी पहले ही इस एड के जरिए लोगों के दिल और दिमाग पर छा जाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications