जिस्म 2 में दिखेगी सन्नी की रियल लाइफ
इस फिल्म को लेकर सन्नी के फैन्स के बीच इतना क्रेज बढ़ गया है कि वह अब यह जानना चाहते हैं कि फिल्म में उनका किरदार कैसा होगा। क्या इस फिल्म में सन्नी की रियल लाइफ की कहानी होगी या कुछ और? वैसे सन्नी के फैन्स जितना उत्साहित हैं इस फिल्म को लेकर सन्नी भी इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं।
सन्नी ने अपने किरदार के बारे में कहती हैं कि वह ऐसी महिला की भूमिका में दिखाई देंगी हैं जो रोमांटिक होने के साथ साथ तेज तर्रार भी है। यह रोल ऐसा है जिसे देख दर्शक एक पल में मुझसे प्यार करेंगे तो दूजे ही पल मेंरे किरदार से नफरत भी होगी।
इतना ही नहीं उनके इस किरदार में कई शेड्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म के बारे में सन्नी को इतना भरोसा है कि वह कहती है कि उनका यह किरदार महिलाओं के दिल को छू जाएगा। सन्नी ने यह भी साफतौर पर कहा है कि इस फिल्म के दौरान कई ऐसे मौके भी आएंगे जिसमें आपको उनकी रियल लाइफ की झलक भी देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications
