भारत आते ही सन्नी ने बदले रामू के लिए अपने सुर
हाल ही में राम गोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट में आयटम डांस करने से इनकार करने वाली सन्नी लियोन अब अचानक रामू के गुणगान करने लगी हैं। आखिर क्यों न हो सन्नी के दिल में रामू की फिल्म में काम करने की इच्छा जो जाग उठी है। देखें सन्नी की तस्वीरें
जिस्म 2 की शूटिंग के लिए भारत आयीं सन्नी अब रामू के भी गुणगान कर रही हैं वो मीडिया के सामने कह रहीं हैं कि रामू एक अच्छे इंसान हैं। ऐसे में जब उनसे यह पूछा गया कि जब रामू आपको इतने ही अच्छे लगते हैं तो आपने उनकी फिल्म में डांस करने से क्यों मना कर दिया?
इस बात के जवाब में सन्नी ने कहा कि मुझे बिग बॉस के बाद से ही बॉलीवुड में क ऑफर्स आ रहे हैं, लेकिन मैने जिस्म 2 के लिए कांट्रेक्ट साइन कर लिया है, जिसके चलते मैंने रामगोपाल वर्मा के ऑफर को मना कर दिया।
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सन्नी ने कहा कि मैं चाहती हूं रामू मुझे अपनी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम दे नाकि केवल आयटम नंबर का ऑफर दें।


Click it and Unblock the Notifications