'जिस्म 2' ही नहीं 'MMS' में भी दिखेंगी सन्नी
छोटे पर्दे ने सन्नी लियोन की किस्मत खोल दी है। सबसे पहले सन्नी बिग बॉस 5 में हिस्सा लेने ही भारत आईं थी। उसी दौरान उनके हाथ फिल्म जिस्म 2 लगी। जैसे ही वह इस फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आई तब उन्हें एक विज्ञापन के लिए साइन कर लिया गया। फिर उन्हें पेटा के कैम्पेन करने के लिए लिए भी चुना गया। इतना ही नहीं अब तो एकता कपूर ने उन्हें फिल्म रागिनी एमएमएस के सीक्वल के लिए भी साइन कर लिया है।
जी हां सन्नी बॉलीवुड में इन दिनों काफी कम समय में सबसे व्यस्ततम स्टार बन चुकी हैं। उन्हें एक के बाद एक नये प्रोजेक्ट भी मिलते जा रहे हैं। सन्नी भी इस मौके की कीमत अच्छे से समझती हैं इसलिए वह भी इस समय का भरपूर फायदा उठा रही है, चाहे वह फिल्म का प्रमोशन हो या खुद को बॉलीवुड में प्रमोट करना हो।
सन्नी जिस्म 2 फिल्म को प्रमोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती वह ट्विटर पर भी समय समय पर अपनी फिल्म को प्रमोट करती ही रहती है। वह फिल्म के शॉट्स कॉस्टयूम, मेक अप, और डायलॉग के बारे में भी वह हर बात अपने फैन्स से शेयर करती ही रहती हैं।
देर रात में भी उन्हें ट्विटर पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करना याद रहा। सन्नी लिखती हैं कि वह फिल्म के डायलॉग्स याद कर रही हैं। अब काफी देर हो चुकी है और सोने का समय भी हो चला है। आज लाइन्स को रटते ही सोना है।


Click it and Unblock the Notifications