'रागिनी MMS 2' में बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी सन्नी
लगता है अब बॉलीवुड में सन्नी लियोन का जलवा छाने वाला है। वैसे इन दिनो सन्नी पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में काम कर रही हैं। लेकिन फिल्म का काम खत्म ही नहीं हुआ है और उन्हें एकता कपूर ने अपनी फिल्म में लेने का मन बना लिया है।
सन्नी अब एकता की फिल्म रागिनी MMS 2 में लीड रोल निभाएंगी। बालाजी मोशन पिक्चर्स के सीईओ तरुण गर्ग ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। तरुण गोगोई ने ट्वीटर पर कहा है कि इसका खुलासा हो चुका है। हमने सेक्सी सन्नी लियोन को अपनी फिल्म रागिनी MMS 2 के लिए साइन कर लिया है।
सुनने में आया है कि इस फिल्म की कहानी किसी वास्तविक कहानी पर ही आधारित होगा। इस फिल्म में बोल्डनेस और सेक्स का जबरदस्त तड़का भी लगने वाला है।
इस फिल्म की शूटिंग जिस्म 2 की शूटिंग के बाद शुरू की जाएगी। लगता है सन्नी बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेलने के लिए ही आईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











