जिस्म 2 में मदहोश करने वाला नशा होगाः पूजा भट्ट

जब वो बिग बॉस में तब उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था तब उस समय ना तो सन्नी ने साफ तौर पर कहा कि वह फिल्म में काम कर रही हैं और ना ही सन्नी से मिलने पहुंचे महेश भट्ट ने साफ किया की सन्नी इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी है। तब से लेकर आज तक यह ससपेंस बना हुआ है कि सन्नी इस फिल्म में काम करेंगी या नहीं।
बीच बीच में इस तरह की खबरें आ रही थी कि सन्नी इस फिल्म में काम करने से मिल रही रकम से संतुष्ट नहीं हैं। इधर इस फिल्म से जुड़ी पूजा भट्ट ने भी यही कहा है कि सन्नी इस फिल्म का हिस्सा है या नहीं आप सबको बहुत जल्द ही पता चल जाएगा। फिलहाल पूजा भी इस ससपेंस को काफी इंजॉए कर रही हैं।
पूजा भट्ट का कहना है कि मुझे यह जानकर काफी खुशी हो रही है कि इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है। मुझे काफी अच्छा लगा यह जानकर कि लोग जिस्म 2 के बारे में हर तरह की जानकारी पाने को बेकरार हो चुके हैं। मैं सही समय पर ही आपको फिल्म के बारे में सारी जानकारी दूंगी फिलहाल मैं इतना ही कह सकती हूं कि इस फिल्म में दर्शकों के दिलों दिमाग में अलग ही नशा छा जाएगा, यह फिल्म नहीं जादू है जादू, इसके जादू से आप बच कर नहीं जा सकते।


Click it and Unblock the Notifications