सन्नी के साथ पूजा भट्ट पहुंची श्रीलंका
जब से पूजा भट्ट ने फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग शुरू की है तब से वह ट्विटर पर हाइपर एक्टीव हो गई हैं। वो फिल्म से रिलेटेड हर तरह के अपडेट्स देती रहती हैं। खबर है कि अब वह जिस्म 2 की दिल्ली और मुम्बई में शूटिंग के बाद श्रीलंका के लिए रवाना हो गई हैं।
पूजा भट्ट ने अपनी पसंदीदा जगह के बारे में बताते हुए ट्विटर पर लिखा है कि श्रीलंका दुनिया में उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है और इस बार वह जिस्म 2 की शूटिंग के लिए अपनी पूरी टीम के साथ जा रही हैं। वैसे जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है हर कोई इस फिल्म से रिलेटेड सारी बाते जानने को बेताब रहने लगा है।
उनकी बेताबी का कारण इस फिल्म से पहली बार अपनी बॉलीवुड की पारी शुरू करने वाली एक्ट्रेस सन्नी लियोन हैं जो कि कनाडा की मशहूर एडल्ट स्टार भी हैं। यह जिस्म 2 बिपाशा बसु और जॉन की फिल्म जिस्म की सिक्वेल इस फिल्म में सन्नी लियोन के साथ रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications