सन्नी लियोन जिस्म 2 के किरदार से मैच करती हैं: पूजा भट्ट

अलग ही तरह की फिल्में बनाने वाली फिल्म निर्माता पूजा भट्ट का कहना है कि सन्नी लियोन मेरी फिल्म 'जिस्म 2' के लिए एकदम परफेक्ट सिलेक्शन हैं। उन्हें लीड रोल में लेने का हमारा फैसला एकदम सहीं है।

हमें इस फिल्म के लिए ऐसी अदाकारा की तलाश थी जिसका व्यक्तित्व फिल्म की कहानी से मेल खाता हो सन्नी में हर वो बात है जैसा मुझे मेरी फिल्म के लिए चाहिए। हमने अपनी अगली फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त कलाकारों का चयन किया है।

हमने सन्नी को ही इस फिल्म में इसलिए लिया है क्योंकि इस भूमिका से उनका व्यक्तित्व झलकना चाहिए। किसी भी फिल्म के लिए कलाकारों के चयन से पहले उनके खुद के व्यक्तित्व को देखना जरूरी होता है। किरदार के लिए यह देखना बहुत ही जरूरी होता है कि कलाकार उस किरदार को कितना जी सकता है।

फिल्म 'जख्म', 'जिस्म' और 'पाप' जैसी महिला प्रधान फिल्मों का निर्माण करने वाली पूजा कहती हैं कि वह अपने साथ उन्हीं लोगों को जोड़ना चाहती हैं जो हर लिहाज से सही हों। अब पूजा अपनी आने वाली फिल्म के निर्माण में पूरी तरह से व्यस्त हो चुकीं हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। लेकिन अभी तक इस फिल्म के लिए मेल किरदार की तलाश पूरी नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X