सन्नी पहुंची थाईलैंड क्या है माजरा!
भारतीय मूल की कनाडा की स्टार सन्नी लियोन अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। उन्होंने पहले मुंबई और फिर जयपुर में इस फिल्म की शूटिंग की। लेकिन अब वह उड़ चली हैं थाईलैंड की ओर।
जी हां सन्नी ने थाईलैंड जाने की खबर ट्विटर पर देते हुए लिखा, मैं कुछ दिनों के लिए थाइलैंड जा रही हूं। यह तो हर कोई जानने को बेताब होगा की सन्नी भारत छोड़ थाईलैंड क्यों जा रही हैं। वैसे सन्नी ऐसी जगह गई हैं जो खुद ही अश्लीलता फैलाने के नाम से मशहूर है।
अब आप ज्यादा कुछ सोचें इससे पहले ही हम आपको बता देते हैं कि सन्नी यहां अपनी फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग के लिए जा रही हैं। दरअसल पूजा भट्ट कुछ समय पहले ही यहां से आकर गईं हैं। वहां पर तब भूकंप और सुनामी की भी चेतावनी दी गई थी। लेकिन उस समय वहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
लेकिन आज खुद सनसनी सन्नी थाईलैंड पहुंच चुकीं है अब ऐसे में उनको देख कोई बड़ा जलजला आ जाए तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications