जिस्म 2 होगी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म!
कनाडा की मशहूर पॉर्न स्टार सन्नी लियोन ने कलर्स के बिग बॉस सीजन 5 में आकर इस शो की टीआरपी कई गुणा बढ़ा दी। इस शो के जरिए सन्नी को देश में कई लोग जानने लगे। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए महेश भट्ट भी खुद बिग बॉस तक चलकर आए और सन्नी को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया।
सन्नी पहले तो कुछ डिसाइड नहीं कर पाई क्योंकि वो नहीं चाहती कि उनके पोर्न फिल्मों के बिजनेस को किसी भी तरह का कोई नुकसान हो। शायद इसी कारण सन्नी जल्द तय नहीं कर पाईं कि उन्हें जिस्म 2 साइन करनी चाहिए या नहीं। लेकिन आज सन्नी भट्ट कैम्प की सदस्य बन चुकीं हैं। सन्नी की इन अदाओं के कारण दीवाने हुए दर्शक
भट्ट कैम्प सन्नी के आने से काफी खुश है क्योंकि वो मन ही मन यह जानते हैं कि उन्हें सन्नी के नाम का मोहरा मिल चुका है जो फिल्म को चार चांद लगा देगी। दर्शक भी इस एडल्ट स्टार को बॉलीवुड की फिल्म में काम करते हुए देखना चाहती है।
जिस्म 2 कितनी बड़ी हिट होगी इस बात का अंदाजा एक बात से लगाया जा सकता है जब इस फिल्म का पहला पोस्टर लॉच हुआ था तब इस फिल्म की साइट क्रैश हो गई थी। लाखों लोग इस फिल्म के पोस्ट को देखने को बेताब हो गए। दर्शकों ने तो सन्नी को खुले तौर पर स्वीकार कर लिया है लेकिन अब देखना यह है कि सेंसर बोर्ड सन्नी की इस फिल्म पर कैसे रिएक्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications