अपने जिस्म से बिपाशा को टक्कर देंगी सन्नी
अपनी आनेवाली फिल्म जिस्म 2 के निर्माता महेश भट्ट सन्नी लियोन की पॉपुलेरिटी को कैश कराने का कोई मौका गवाना नहीं चाहते। बिग बॉस 5 के शो में जाकर ही महेश भट्ट ने सन्नी को यह फिल्म ऑफर की थी।
अब वह इस फिल्म को प्रमोट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लगता है महेश ने सन्नी के लिए कुछ अलग ही प्लान किया है। हो सकता है कि जिस्म 2 के जरिये सन्नी का नया ही अवतार लोगों को देखने मिले। जी हां अब महेश भट्ट के ट्विटर से तो यही लग रहा है कि वो सन्नी को पूरी तरह से अलग ही दिखाने वाले हैं।
भट्ट ने ट्वीट किया है कि अगर जिस्म ने बिपाशा बसु के स्टाइल और हॉट लुक्स की वजह से चर्चा पाई थी तो जिस्म 2 का इंतजार कीजिए और फिर देखिएगा कि हमने सन्नी लियोन के लिए क्या प्लानिंग कर रखी है।
इस ट्वीट को देखकर सन्नी लियोन भी काफी उत्सुक हो गईं और उन्होंने जवाब में लिखा कि मैं खुद भी जिस्म 2 को लेकर काफी उत्साहित हूं।


Click it and Unblock the Notifications