सन्नी लियोन ही 'जिस्म 2' में दिखाएंगी अपना जिस्म
सन्नी लियोन ही महेश भट्ट की अगली फिल्म 'जिस्म 2' की लीड एक्ट्रेस होंगी। काफी समय से इत बात पर सस्पेंस बना हुआ था कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन होगी। बीच में कई तरह की बातें उठ रही थी कि सन्नी इस फिल्म को लेकर मिल रही रकम से खुश नहीं हैं। लेकिन खुद सन्नी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो ही महेश भट्ट की फिल्म में अपना जिस्म दिखाएंगी।
फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट ने ट्विटर पर अपने अकाउंट में सन्नी का एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमें खुद सन्नी ने कहा है कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस वीडियो में लियोन ने महेश भट्ट और पूजा की काफी तारीफें भी की है।
वह कहती हैं कि महेश और पूजा भट्ट बॉलीवुड के बहुत बड़े नाम हैं और वह खुशनसीब हैं कि मुझे पूजा और महेश भट्ट जैसे दिगज्जों की फिल्म से बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। इधर पूजा भट्ट का कहना है कि 'जिस्म 2' ऐसी फिल्म है, जिसमें सभी किरदार, सभी गाने, हर सीन अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। सन्नी में मुझे वो सब कुछ दिखा जो फिल्म के लिए चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications