सन्नी को सता रहा है डर, 'जिस्म 2' से कहीं बिपाशा ना हो जाएं शर्मिंदा
कनाडा की एक्ट्रेस सन्नी लियोन को उम्मीद है कि वह अपनी फिल्म 'जिस्म 2' में बिपाशा बसु को जरूर टक्कर देंगी। लियोन कहती हैं कि उनकी कोशिश यही रहेगी कि वह बिपाशा के बनाए गए मानक को छू सकें।
सन्नी ने बताया कि उन्होंने बिपाशा को देखा है। वह पहली फिल्म में बहुत आकर्षक और सबसे अलग दिखीं हैं। वो ये उम्मीद करती हैं कि वो उस स्टैंडर्ड को छू सकें। और मेरी जिस्म 2 से मैं उन्हें शर्मिंद ना करूं।
वह चाहती हैं कि वो इस फिल्म के लिए अच्छा काम करें इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। सन्नी ने पूरी उम्मीद जताई है कि लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी। आपको बता दें कि सन्नी ने बिग बॉस के जरिए इस शो में कदम रखा। तब से इनपर कई लोगों की निगाहें जम गई है।
आज सन्नी 'जिस्म 2' के लिए भारत पहुंच चुकी हैं। बस उन्हें इंतजार है तो इस इस फिल्म की शूटिंग के शुरू होने का। जिस्म की एक्ट्रेस बिपाशा को इस बात की उम्मीद है कि सन्नी इस फिल्म में काफी अच्छा काम करेंगी। बिपाशा ने साफ कहा कि वह सन्नी को नहीं जानती लेकिन इस बात को जरूर जानती हैं कि महेश भट्ट साहब उसी को फिल्म में लेते हैं जो भूमिका में फिट बैठते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











