जिस्म 2 के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं लियोन
एडल्ट स्टार सन्नी लियोन एक बार फिर से काफी चर्चा में है। वजह है उनकी आने वाली फिल्म जिस्म 2। जिसको निर्देशित कर रही है महेश भट्ट की टैलेंटड अभिनेत्री पूजा भट्ट। फिल्म के लिए सन्नी का कहना है कि वो इस फिल्म के लिए कुछ भी करने को तैयार है क्योंकि यह उनकी पहली भारतीय फिल्म होगी। सन्नी इन दिनों हिंदी सीख रही हैं वो भी ऑडियो टेप के जरिये।
सन्नी के टि्वटर पर लिखा है कि जिस्म 2 ने मुझे मेरे अधिकार याद दिला दिये हैं। मै कनाडा में रही जरूर हूं लेकिन मुझे लगता है कि हिंदी और
पंजाबी बोलना मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है। जिस्म 2 ने मुझे सिनेमा में एक बड़ा ब्रेक दिया है इसलिए शुक्रिया।
आपको बता दें कि लियोन बिग बॉस शो के लिए कनाडा से इंडिया आयीं थी। इस शो के दौरान ही लियोन से महेश भट्ट से मिले थे जिसके बाद सन्नी ने जिस्म 2 साइन की है।


Click it and Unblock the Notifications
