जिस्म 2 में दिखेगा कुछ नयाः सन्नी लियोन
पूजा भट्ट की नई फिल्म जिस्म 2 की चर्चा मीडिया में जोरों पर है। इस फिल्म के पोस्टर ने पहले ही लोगों की नींदे उड़ा दी थी। इसके बाद सन्नी लियोन का नाम इस फिल्म से जुड़ जाने से लोग और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
लेकिन सन्नी का कहना है कि उनकी फिल्म में ज्यादा बोल्ड सीन नहीं है। वो कहती हैं कि जितने भी बोल्ड सीन फिल्माये गए हैं वो सारे फिल्म के प्रमोशन के लिए ही लिए गए हैं। आपको फिल्म में कुछ नया ही देखने को मिलने वाला है।
फिलहाल फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग जारी है। इस फिल्म को लेकर सन्नी भी कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं और वह समय समय पर ट्विटर पर फिल्म को प्रमोट भी करती रहती हैं। उनकी शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं रहती हैं।
आपको बता दें कि यह बोल्ड ब्यूटी बिग बॉस सीजन 5 में मेहमान बनकर आईं थी। इस शो में ही उन्हें खुद महेश भट्ट ने जाकर अपनी फिल्म के बारे में बताया था।


Click it and Unblock the Notifications