जिस्म 2 के लिए सन्नी सीख रही हैं हिंदी
आज पॉर्न स्टार सन्नी लियोन पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' का हिस्सा बन चुकी हैं। फिल्म की निर्देशक पूजा भट्ट का कहना है कि हमे सन्नी को लेकर कुछ बातें परेशान कर रही थी जिसके चलते उन्हें साइन करने में इतना समय लग गया। सन्नी फिल्म की शूटिंग के लिए मार्च में भारत आ रही हैं। आज कल वो बस हिंदी सुधारने में लगी हुई हैं।
पूजा भट्ट ने इस फिल्म में सन्नी के रोल के बारे में भी साफ कर दिया है कि वो इस फिल्म में दिल्ली की ही एक लड़की की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और बाद में जयपुर में होगी। फिल्म में वे एक ऐसी लड़की का किरदार में नजर आएंगी जो विश्वविद्यालय से पढ़कर निकली है। अब पूजा को 'जिस्म 2' के दो हीरो की तलाश है।
पूजा ने यह बताया कि सन्नी अपनी हिंदी सुधारने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। हमने सन्नी के पास डायलॉग की कॉपी भेज दी है, सन्नी 24 घंटे बस हिंदी ही पढ़ती रहती हैं। वैसे सन्नी की माने तो बिग बॉस में आकर उनकी हिंदी थोड़ी ठीक हुई है।


Click it and Unblock the Notifications