जिस्म 2 में मॉर्डन हेलन बनेंगी सन्नी
महेश भट्ट ने अपनी फिल्म जिस्म 2 के बारे में ट्विटर पर ट्वीट कर के एक बात तो साफ कर ही दिया है कि सन्नी ही उनकी फिल्म में लीड रोल कर रही हैं। लेकिन दर्शक और सन्नी के फैन्स यह जानने को बेताब है कि सन्नी का रोल इस फिल्म में कैसा होगा। सन्नी की लेटेस्ट तस्वीरें
पूजा भट्ट एक बार कह चुकी हैं कि सन्नी कुछ कुछ हेलन के अंदाज में नजर आएंगी। वो आज के मॉर्डन जमाने की हेलन होंगी। इतना ही नहीं इस फिल्म में सन्नी दो दो मर्दों के साथ रोमांस भी करती नजर आएंगी। वैसे खबर यह आ रही है कि एक्टर अरूणोदय सिंह इस फिल्म में काम कर सकते हैं।
वैसे आपको याद होगा कि सन्नी जब बिग बॉस 5 के घर में रह रहीं थीं तो एक टास्क के दौरान उन्होंने फिल्म शोले के महबूबा डांस पर सबको हैरत में डाल दिया था। इसका मतलब सन्नी भी बॉलीवुड की दूसरी हिरोईनों के साथ हेलन के डांस से कुछ ज्यादा ही प्रभावीत लगती हैं।


Click it and Unblock the Notifications