क्या सन्नी की जिस्म 2 के आगे लोग भूल जाएंगे बिप्स का जिस्म
कानाडा की सनसनी सन्नी लियोन फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग के लिए भारत पहुंच चुकी हैं। यह फिल्म बिपाशा बसु की फिल्म जिस्म की सीक्वल है जिसे लोग अब तक नहीं भुला सके हैं। ऐसे में सन्नी के सामने यह सबसे बड़ा चैलेंज होगा कि वह इस फिल्म के जरिए बिपाशा की याद को दर्शकों के दिमाग से पूरी तरह से निकाल दे।
इस फिल्म के बारे में निर्देशक महेश भट्ट का भी यही कहना है कि फिल्म को देख कर आप बिपाशा को भूल जाएंगे। इधर सन्नी जो पली बार बॉलीवुड की फिल्म में काम करने जा रही हैं उनका कहना है कि मैं कोशिश करूंगी कि वह बिपाशा के बनाए गए मानक पर खरी उतरें।
इस फिल्म में रणदीप हुडा और अरूणोदय सिंह भी दिखाई देंगे, सन्नी इन दो कलाकारों के साथ रोमांस करती भी नजर आएंगी यह लव ट्राएंगल पर बेस्ड फिल्म होगी। इस फिल्म का पहला पोस्टर काफी पहले ही जारी किया जा चुका है। जिसके चलते इस फिल्म की वेबसाइट एक बार क्रैश हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











