एडल्ट फिल्मों से मोहभंग नहीं कर पा रही हैं सन्नी
कनाडा की मशहूर स्टार सन्नी लियोन का बॉलीवुड में इंट्री लेने के बाद भी एडल्ट फिल्मों से मोह भंग नहीं हो पा रहा है। शायद उन्हे उनके बिजनेस से कुछ ज्यादा ही लगाव है जिसके चलते वो अपने प्रोफेशन को अल्विदा नहीं कर पा रही हैं।
सनी ने बिग बॉस सीजन 5 के दौरान ही महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 साइन कर ली थी। यह फिल्म भट्ट कैंप की हिट फिल्म जिस्म का सीक्वेल है। हाल ही में सन्नी ने अपनी साइट पर कुछ वीडियो अपलोड की हैं जिससे यह पता चलता है कि उन्हें बॉलीवुड में तो काम करना है लेकि उनका बिजनेस भी उनके लिए उतना ही जरूरी है।
वैसे सन्नी को आज काफी लोग सन्नी को पहचानने लगे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बारे में कहना है कि इससे बॉलीवुड में एक गलत ट्रेंड की शुरुआत होगी और इससे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के माहौल पर भी असर पड़ेगा। खैर जिस्म 2 के बारे में लोग यही कह रहे हैं कि इसमें बोल्डनेस की सारी हदें पार हो जाएंगी।
इतना ही नहीं सन्नी ने इस फिल्म के पहले दिन की शूटिंग की तस्वीरे अपने ट्विटर पर अपलोड की हैं जिसमें वह बाथ टब में बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











