13 दिसंबर पता चलेगा कि सन्नी हॉट ब्यूटी विद ब्रेन है: सचिन जोशी
फिल्म के डायरेक्ट कैजाद गुस्ताद ने सन्नी के लिए एकदम स्पष्ट और सटीक बात कही थी कि फिल्म जैकपॉट पूरी तरह से सन्नी की इमेज को बदल देगी। यह फिल्म सन्नी के लिए ही नहीं बल्कि मेरे करियर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। आप सभी को 13 दिसंबर पता चलेगा कि सन्नी हॉट ब्यूटी विद ब्रेन है और वह बेहतरीन अभिनेत्री भी है।
मालूम हो कि जैकपॉट एक कसीनों की कहानी है जिसमें प्यार और रिश्तों की धोखाधड़ी को भी बखूबी दिखाया गया है। सन्नी लियोन ने इस फिल्म में एक भी एडल्ट सीन नहीं दिया है।
फिल्म में उनके साथ नासिरूद्दीन शाह, सचिन जोशी और उनके पति डेनियल वीबर नजर आयेंगे। फिल्म के निर्देशक बूम फिल्म वाले कैजाद गुस्ताद हैं जिन्होंने पहली बार पर्दे पर कैटरीना कैफ को उतारा था। कैजाद ने सन्नी लियोन को कैटरीना की ही तरह होशियार और सुंदर बताया है। गौरतलब है कि सन्नी लियोन, सचिन जोशी के साथ एक एनर्जी ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












