एकता के लिए सन्नी ने धरा देसी लुक
इन दिनों पोर्न स्टार सन्नी लियोन फिल्म शूट आउट एट वडाला के आयटम नंबर को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस गाने में सन्नी को पूरी तरह से देसी अंदाज में दिखाया गया है।
ताकी उन्हें देखकर लोग उन्हें बाहरी नहीं बल्कि यहीं की कहे। जिसका फायदा उन्हें आनी वाली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में मिेले जिसका निर्माण एकता कपूर कर रही हैं। रागिनी एमएमएस 2 में सन्नी एक बॉलीवुड हिरोईन का किरदार निभा रही हैं।
कहा तो यह भी जा रहा है कि एकता के ही कहने पर ही सन्नी फिल्म में आयटम नंबर के लिए तैयार हुई हैं वरना सन्नी लियोन तो पहले ही ऐलान कर चुकी थीं कि वो फिल्मों में किसी भी कीमत पर आयटम नंबर नहीं करने वाली हैं इसलिए उन्होंने डायरेक्टर अनिल शर्मा को भी मना कर दिया था लेकिन एकता के कारण सन्नी शूटआउट.. के निर्देशक सुभाष गुप्ता को मना नहीं कर पायीं।
आपको बता दें कि शूट आउट एट वडाला में हीरो तुषार कपूर और जॉन अब्राहम हैं फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। सन्नी के साथ आयटम नंबर में 50 मेल कलाकार होंगे।सन्नी का यह गाना काफी हॉट होने वाला है जिसे अहमद खान कोरियोग्राफ करने वाले हैं। अहमद खान सन्नी के इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि गाने का कांस्पेक्ट काफी बढ़िया है जिसके कारण उन्हें लगता है कि यह गाने हिट आयटम नंबरों में जरूर शूमार होगा।


Click it and Unblock the Notifications
