सन्नी को मोहरा बना फिल्म हिट कराएंगे संजय
संजय गुप्ता ने अपनी फिल्म शूटआउट एट वडाला में एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार आइटम सॉंग डाले हैं। और इन सभी आइटम सॉंग के लिेए उन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस को कास्ट किया हदै। सबसे पहले तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को पहली बार आइटम सॉंग करने के लिए राजी किया उसके बाद सन्नी लियोन को और फिर सोफी चौधरी को। प्रियंका चोपड़ा और सन्नी लियोन पहली बार किसी फिल्म में आइटम सॉंग कर रही हैं। वहीं सोफी चौधरी तो पहले भी कई बार आइटम सॉंग कर चुकी हैं। इन तीनों के आइटम सॉंग में से सबसे ज्यादा डबल सेंस वाले शब्द सन्नी लियोन के आइटम सॉंग में ही हैं। लेकिन सन्नी लियोन के इससे कोई फर्क नहीं पड़ता उन्हें तो सिर्फ बॉलीवुड में किसी भी तरह टिके रहना है।
संजय गु्प्ता ने भी अपनी फिल्म को हिट करने के लिए सारे हथकंडे अपनाने का फैसला कर रखा है। तभी तो उन्होंने इस समय सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रखीं सन्नी लियोन को अपनी फिल्म में आइटम सॉंग करने के लिए मनाया है। सन्नी लियोन का नाम अगर एक बार किसी फिल्म से जुड़ गया तो वह फिल्म भले ही हिट ना हो लेकिन चर्चा में जरुर आ जाती है। संजय गुप्ता ने भी यही सोचकर सन्नी लियोन को फिल्म में आइटम सॉंग करने के लिेए मना लिया। वैसे भी फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं और एकता कपूर के साथ सन्नी लियोन फिल्म रागिनी एमएमएस 2 कर ही रही हैं तो ऐसे में सन्नी को तो एकता के लिेए आइटम सॉंग करना ही था।
फिल्हाल अभी यही बातें हो रही हैं कि सन्नी लियोन के आइटम सॉंग को फिल्म में रखने के पीछे ये वजह हो सकती है कि शूटआउट एट वडाला में कुछ अच्छा हो ही ना। यानी कि फिल्म कुछ खास नहीं होगी इसीलिए संजय ने एक साथ तीन आइटम सॉंग रखे हैं फिल्म में। ताकि लोग कम से कम इ आइटम सॉंग को देखने के ही बहाने फिल्म देखने सिनेमाहॉल पहुंच जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











