लैला बनकर सन्नी ने प्रियंका को दी मात!

लैला तेरी ले लेगी आइटम सॉंग से हर किसी के दिल पर छुरियां चला रही सन्नी लियोन आजकल काफी चर्चा बटोर रही हैं। शूटआउट एट वडाला फिल्म के इस आइटम सॉंग लैला तेरी ले लेगी को अभी तक यू ट्यूब पर लगभग 15 लाख लोगों ने देखा और पसंद किया है। लोगों को इस आइटम सॉंग का संगीत और गाने के बोल बेहद पसंद आर रहे हैं और साथ ही गाने में सन्नी के लटके झटके भी लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। लेकिन सन्नी के इस आइटम सॉंग की पॉपुलैरिटी के चलते फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के आइटम सॉंग को लोग इतना पसंद नहीं कर रहे हैं और प्रियंका को आइटम सॉंग को पॉपुलैरिटी भी नहीं मिल रही है।

सन्नी लियोन के आइटम सॉंग लैला तेरी ले लेगी को इंटरनेट पर लाखों लोगों ने पसंद किया है और इस गाने को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है। लोगों को कहना है कि प्रिंयका के बबली बदमाश है आइटम सॉंग को काफी कम पॉपुलैरिटी मिल रही है वहीं लैला तेरी ले लेगी आइटम सॉंग में सन्नी लियोन को काफी पसंद किया जा रहा है। पूजा लवंडे ने ट्वीट किया है सन्नी लियोन के लैला तेरी ले लेगी गाने ने जादू चला दिया है जबकि प्रिंयका चोपड़ा के बबली बदमाश है आइटम सॉंग को कोई लाईमलाइटम नहीं मिल रहा है। हालांकि इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि लैला तेरी ले लेगी गाने में जिस तरह से डबल सेंस वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है वहीं प्रियंका के बबली बदमाश है आइटम सॉंग में किसी भी तरह के डबल सेंस वाले शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया है।

लोगों को वैसे भी आजकल डबल सेंस वाले गाने, डबल सेंस वाले डायलॉग और कॉमेडी ही पसंद आती है ऐसे में प्रियंका चोपड़ा के इस साफ सुथरे आइटम सॉंग को भला कौन देखेगा। प्रियंका चोपड़ा और सन्नी लियोन दोनों ने पहली बार किसी फिल्म में आइटम नंबर किया है और ऐसा लग रहा है कि सन्नी लियोन के आइटम सॉंग ने प्रियंका के आइटम सॉंग को काफी पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X