रागिनी एमएमएस 2 में शो-पीस हैं सन्नी लियोन

पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की हिट फिल्म रागिनी एमएमएस के पार्ट 2 वर्जन में काम कर रही हैं जिसको लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि सन्नी इस फिल्म को पाकर बहुत खुश हैं उन्हें लगता है कि इस फिल्म में वो अभिनय करेंगी लेकिन खबरिया चैनलों की मानें तो वो इसके ठीक उल्टी बात कह रहे हैं। चैनलों के मुताबिक रागिनी एमएमएस 2 में सन्नी लियोन को केवल शो-पीस के लिए रखा गया है। फिल्म में बस उनका काम एक एमएमएस तक ही हो जो मात्र आधे घंटे का सीन है इसलिए अब सन्नी आधे घंटे में कौन सा तीर मान लेंगी।

खैर कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ इस बारे में तो बाद में पता चलेगा लेकिन इतना तो तय है कि पोर्न स्टार की फिल्म रागिनी एमएमएस2 अभी से ही चर्चा में आ गयी हैं। फिल्म के लिए सन्नी ने ट्विटर पर लिखा था कि इस फिल्म में वो पूरी तरह से काम करेंगी। फिल्म में डबिंग के लिए वो डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं करेंगी।

आपको बता दें कि फिल्म रागिनी MMS 2 अगले साल रिलीज होगी। जिसमें अभिनेता राज कुमार यादव और अभिनेत्री केनाज मोतीवाला ने काम किया था। सन्नी और एकता कपूर इंटरनेट के जरिये ही संपर्क में आये थे। बिग बॉस में सन्नी का काम एकता को काफी पसंद आया था इसलिए ही उन्होंने सन्नी को फिल्म के लिए एप्रोच किया था। और सन्नी ने हां कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X