फटा पोस्टर और निकली सन्नी की जगह नतालिया

इस पोस्टर में एक लड़की को भीगी हुई सफेद और पारदर्शी चादर में लिपटा हुआ दिखाया गया है खबर है कि इस पोस्टर में जो लड़की दिखाई गई है वो फिल्म की अदाकारा सन्नी नहीं हैं। फिल्म के निर्माता पूजा भट्ट और महेश भट्ट अभी तक इस पोस्टर को लेकर चुप्पी साधे हुए थे। लेकिन अब जाकर निर्माता पूजा भट्ट ने बताया साल भर पहले जब फिल्म के बारे में अफवाहें उड़ीं थीं कि फिल्म में बिपाशा बासु या मल्लिका शेरावत होंगी, तब मैंने सोचा कि फिल्म के एक सेक्सी पोस्टर से लोगों की इस जिज्ञासा को और बढ़ाया जाए।"
भट्ट कैंप ने फोटोग्राफर जॉय दत्ता से संपर्क किया जिन्होंने कुछ ब्राजीलियन मॉ़डल्स का फोटोशूट किया था। पूजा ने बताया "मैने सभी मॉडलों में से नतालिया को चुना।" नतालिया कौर वही आइटम गर्ल हैं जिन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट के लिए दन दन चीनी सांग किया था।
जिस्म 2 के पोस्टर के लिए नतालिया का यह फोटोशूट पूजा भट्ट के फार्महाउस में बारिश के मौसम में किया गया था। उस समय दूर दूर तक सन्नी का नाम तक किसी के ज़हन में नहीं था। खास बात ये है कि राम गोपाल वर्मा ने पूजा भट्ट से सन्नी लियोन को अपनी फिल्म में आइटम सांग करने के लिए मनाने के लिए कहा तो पूजा ने मना कर दिया। उसके बाद रामू ने नतालिया को अपने आइटम सांग में लिया और कहा की नतालिया उनकी डिस्कवरी है।


Click it and Unblock the Notifications











