स्ट्राबेरी कंडोम बेच रही हैं सेक्सी सन्नी लियोन
एक बार फिर से आप सबकी चहेती पोर्न स्टार, नहीं नहीं आप सबकी चहेती लैला यानी कि सन्नी लियोन अपने पुराने अंदाज में वापस आ रही हैं। नहीं समझे आप कि हम क्या कह रहे हैं तो चलिए हम समझाते हैं, दर असल हम बात कर रहे हैं सन्नी लियोन के कंडोम विज्ञापन की। जी हां सन्नी लियोन एक बार फिर से स्ट्राबेरी कंडोम विज्ञापन में नजर आने वाली हैं।
जिसकी शूटिंग थाईलैंड में पूरी हो गयी है। इस बारे में खुद सन्नी ने ट्विटर पर बताया है। उन्होंने अपने एड की पहली झलक के रूप में अपनी एक तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की है। जिसमें वह मुंह में स्ट्राबेरी को दबाई हुई हैं। सन्नी लियोन की यह तस्वीर काफी उत्तेजक हैं।
सन्नी ने अपनी पोस्ट के नीचे लिखा है कि Hehe sneak peek Of the new Manforce Ad- STRAWBERRY..The campaign was shot in Thailand and will be out soon to see.
इससे पहले भी सन्नी लियोने मोनफोर्स के विज्ञापन को शूट किया था जो कि काफी हिट रहा था। फिलहाल सन्नी भारत में अपने रिस्पांस से काफी खुश हैं। जल्द ही वह एकता कपूर की बहुप्रतिक्षित फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में नजर आने वाली हैं। जिसमें पहली बार उन्होंने अपनी आवाज के लिए डबिंग का सहारा नहीं लिया है। फिल्म में वह बॉलीवुड अभिनेत्री का रोल कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
