बहुत ही मादक है सन्नी का लैला रूप..
आखिरकार वो ही हुआ जिसकी अपेक्षा की गयी थी... वाकई में पोर्न स्टार का आयटम नंबर बेहद ही हॉट है। आने वाली फिल्म आने वाली फिल्म शूटआऊट एट वडाला
के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने सन्नी लियोन को फिल्म के दो अर्थी गाने.. लैला तेरी ले लेगी.. पर ऐसा नचाया है, जिसे देखकर लोग पानी-पानी हो जायेंगे। लाल रंग की घाघरा-चोली में सन्नी लियोन किसी पटाखे से ज्यादा ही चुटीली लग रही है। निश्चित तौर पर इस गाने में सन्नी लियोन काफी मादक लग रही हैं।
वैसे इस गाने को लाइव पेश सन्नी चंडीगढ़ के स्टेज पर भी करने वाली हैं, जिसके कारण चंडीगढ़ में होने वाले शो के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म संजय गु्प्ता के निर्देशन में बन रही है जिसकी निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना राणावत, तुषार कपूर और सोनू सूद लीड रोल में हैं।
सन्नी बॉलीवुड की किसी फिल्म के लिए पहली बार आयटम नंबर कर रही हैं। इसके बाद वो एकता कपूर की ही फिल्म रागिनी एमएमएस2 में नजर आयेंगी। इस फिल्म में उनका लीड रोल है।कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म शूटआऊट एट वडाला का आयटम नंबर सन्नी लियोन ने एकता कपूर के ही कहने पर किया है। देखते हैं कि पब्लिक उनके इस आयटम नंबर पर क्या प्रतिक्रिया देती है।


Click it and Unblock the Notifications












