#Shock: आखिर सनी लियोन ने खोल ही दिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सच!
कई दिनों से सनी लियोन खुद को बॉलीवुड का सगा बता रही थीं लेकिन आखिरकार उनकी हिम्मत टूट ही गई। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी लियोन ने कहा कि वो अभी भी खुद को बॉलीवुड का हिस्सा नहीं समझ पाती हैं।
लेकिन ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि वो यहां पर नई हैं और हर न्यूकमर को ऐसा ही लगता है। उनका अरमान है कि वो सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करें।

सनी लियोन को कुछ दिन पहले एक जर्नलिस्ट ने पॉर्न स्टार कहकर काफी बेइज़्जत किया था और ये तक कहा था कि कोई बड़ा एक्टर उनके साथ काम करना नहीं चाहता है। इस पर आमिर खान ने सनी लियोन को कहा था कि वो उनके साथ काम करेंगे।
[#Opinion: सनी लियोन को कपड़े उतारने भी हैं और पहनने भी!]
इस बात को कई महीने बीत चुके हैं और सनी लियोन दो बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं - बादशाहो और रईस। लेकिन दोनों में ही उनका आईटम नंबर है, वो भी अजय देवगन और शाहरूख खान के बिना।
[सनी लियोन की ये तस्वीरें, केवल अपने RISK पर देखिए]
इससे ये तो साफ हो चुका है कि बॉलीवुड कह कुछ भी ले, लेकिन सनी लियोन के साथ काम करने को हर कोई सहज नहीं है। जानिए सनी लियोन के ऐसे ही कुछ बोल्ड स्टेटमेंट -
बॉलीवुड ने डाला प्रेशर
बॉलीवुड उन पर प्रेशर डाल रहा है कि वो अपने एडल्ट इंडस्ट्री और उससे जुड़ी बातों के बारे में बिल्कुल बात ना करें। ये उस बॉलीवुड के मुंह पर तमाचा है जो एडल्ट कन्टेन्ट परोसता ज़रूर है पर उसके बारे में बात नहीं करना चाहता!
बॉलीवुड ने किया है अलग
मुझे अभी भी बॉलीवुड में ऐसे ट्रीट किया जाता है जैसे मैं कोई अजनबी दुनिया से आई हूं। खुद के दोस्त परिवार ने भी एक समय पर साथ छोड़ दिया।
मैं बिल्कुल अलग हूं
कोई ये मानने को तैयार ही नहीं कि एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने वाली लड़की को किताबें पढ़ना या मज़ाकिया और बचकाना होना अच्छा लग सकता है।
एक्टर हो पॉर्न स्टार सब सेम
किसी भी फॉर्म में अगर आप अपने आप को लोगों के सामने परोस रहे हैं तो आप खुद को उन्हें सौंप रहे हैं। सब एक ही जैसा हुआ। Well Done Sunny :)
मेरे पास बिज़नेस प्लान था और दिमाग भी
मेरे पास एक बिज़नेस प्लान था और एक दिमाग था पैसे कमाने का, शोहरत पाने का। मैंने वो प्लान पर अमल किया। इसमें गलत क्या है।
मीडिया मुझे गिरा देता है
जब भी मैं कुछ अच्छा करती हूं और सोचती हूं कि दो कदम आगे बढ़ गई...कोई ना कोई कुछ ना कुछ ऐसा लिख देता है कि मैं फिर गिर जाती हूं।
एडल्ट इंडस्ट्री हर जगह होती है
अगर कोई पॉर्न स्टार है तो एक एडल्ट इंडस्ट्री भी हो गई। और कोई भी इंडस्ट्री बिना खरीदार के तो नहीं चल सकती....तो कैसी शर्म। मैं बता के करती हूं कोई बिना बताए!
एक सेलिब्रिटी बनने के लिए....
स्पिलिट्ज़विला में एक कन्टेस्टेन्ट के बद्तमीज़ी करने पर सनी ने कहा कि मैं एक सेलिब्रिटी हूं और मुझे पता है कि क्या क्या करना पड़ता है ये बनने के लिए।
करारा जवाब
सारी औरतों को सनी लियोन ने कहा था - लेडीज़ मैं आपके हसबैंड को नहीं पाना चाहती हूं, मेरे पास खुद का हसबैंड है।


Click it and Unblock the Notifications



















