बदन दिखाऊ नहीं सन्नी संपूर्ण अभिनेत्री है: ढोलकिया
सन्नी लियोन को लोग भले ही एक वयस्क कलाकार कहते हों लेकिन वो एक खूबसूरत और संपूर्ण अभिनेत्री हैं। यह कहना है मशहूर निर्माता-निर्देशक देवांग ढोलकिया का जो अप्रैल में सन्नी के साथ एक एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है 'टीना और लोलो ढोलकिया ने दावा किया है कि इस फिल्म के बाद लोग सन्नी को अच्छी अभिनेत्री कहने लगेंगे। वो केवल बदन दिखाऊ अभिनेत्री नहीं बल्कि एक सुंदर अदाकारा हैं। मुझे पूरा यकीन है कि मेरी फिल्म 'टीना और लोलो उनकी इमेज को बदलने में जरूर कामयाब होगी।
वैसे आपको बता दें कि सन्नी लियोन खुद अपनी इमेज बदलने में लगी हुई हैं।वो फैमिली फिल्मों को वरियता दे रही हैं। उनकी कोशिश है कि लोग उन्हें अच्छी भारतीय अभिनेत्री के रूप में स्वीकार करें।
लेकिन अभी तो उनकी यह बातें काफी कोरी लग रही हैं। क्योंकि एक तो वो इन दिनों हॉट मूवी रागिनीएमएस 2 में बिजी हैं वहीं उन्होंने अभी बॉथरूम का हॉट फोटो शूट कराया है जिसमें उनके शरीर पर लिंगरी को छोड़कर कुछ नहीं था। खैर सन्नी की वो ही जाने कि वो इस तरह से कैसे अपने आपको फैमिली अभिनेत्री साबित करेंगी।वैसे सन्नी ने भी दावा किया है कि रागिनीएमएमएस 2 उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट होगी। फिल्म की कहानी काफी दमदार हैं। उसमें वो खुद सारे काम कर रही हैं। वो बॉडी डबल का यूज नहीं कर रही हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं। फिल्म रागिनी एमएमएस की सीक्वेल हैं। फिल्म में सन्नी लियोन एक बॉलीवुड अभिनेत्री का ही किरदार निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
