Sunny Leone: सनी लियोन पर चल रहे धोखाधड़ी के मामले में केरल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, यहां जानें पूरा मामला

Sunny Leone Cheating Case: सनी लियोन, उनके पति डेनियल वेबर और उनके कर्मचारी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में केरल उच्च न्यायालय ने बड़ा बयान दिया है। कोर्ट ने कहा कि वह इस धोखाधड़ी के मामले में आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के पक्ष में हैं। कोर्ट ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि सनी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा, "इसमें क्या आपराधिक मामला है? आप अनावश्यक रूप से किसी व्यक्ति (सनी) को परेशान कर रहे हैं। मैं इसे खत्म करने के पक्ष में हूं।" केरल हाईकोर्ट ने यह कहते हुए मामले को 31 मार्च के लिए स्थगित कर दिया कि जांच जारी रह सकती है।
क्या है पूरा मामला
16 नवंबर 2022 को, केरल के एक इवेंट मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि सनी को एक कार्यक्रम में उपस्थित होने और प्रदर्शन करने के लिए लाखों रुपये दिए जाने के बावजूद वो वहां नहीं आईं।
सनी लियोन और अन्य ने यह दावा करते हुए हाई कोर्ट का रुख किया कि वे निर्दोष हैं। उनकी याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ताओं की वजह से शिकायतकर्ता को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मामले से याचिकाकर्ताओं के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसमें यह भी बताया कि शिकायतकर्ता ने भी इन्हीं आरोपों के साथ एक दीवानी मुकदमा दायर किया था लेकिन इसे जुलाई 2022 में एक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया था। इसलिए, उन्होंने अपने खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया।
सनी लियोन की फिल्में
सनी के पास विक्रम भट्ट की अनामिका, एक पावर-पैक बहुभाषी फिल्म शेरो और अनुराग कश्यप की कोटेशन गैंग जैसी फिल्में हैं। उन्हें आखिरी बार स्प्लिट्सविला 14 में अर्जुन बिजलानी के साथ देखा गया था। सनी ने न केवल रियलिटी शो के माध्यम से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है, बल्कि हर कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications