नवरात्रि को लेकर सनी लियोन के कंडोम विज्ञापन पर विवाद..गुजरात में भारी विरोध
Recommended Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन एक बार फिर कंट्रवर्सी का शिकार हो गई हैं। दरअसल गुजरात में कई जगहों पर मैनफोर्स की ओर से नवरात्रि की शुभकामना संदेश वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं और होर्डिंग पर जो संदेश लिखे गए हैं उसे कई संगठन आपत्तीजनक मान रहे हैं।
कुछ संगठनों ने तत्काल सनी लियोनी की फोटो वाली होर्डिंग्स को हटाने की मांग की है और सनी लियोन पर भी परंपराओं को संक्रमित करने का आरोप लगाया जा रहा है। दरअसल सनी लियोन इसकी ब्रैंड एंबेस्डर है और कई संगठनों का मानना है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के पूजा पाठ के लिए होते हैं।

होर्डिंग की तस्वीरें बहुत ही तेजी के साथ फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हुई हैं और लोग इसपर विरोध जता रहे है। दरअसल होर्डिंग पर लिखा गया कंटेट लोगों को आपत्तीजनक लग रहा है। हालांकि सनी लियोन ने अभी तक अपना बयान इस मामले में नहीं दिया है।
सनी लियोन फिलहाल वेकेशन पर हैं और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाती है ये आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications