साल 2013 में सबसे ज्यादा मोबाइल पर डाउनलोड हुईं सन्नी-शर्लिन-पूनम
पोर्न स्टार सन्नी लियोन की फिल्में चले ना चलें.. वह लोगों के बीच आलोचना का केन्द्र बनी रहें लेकिन उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। तभी तो उन्हें लोग सबसे ज्यादा खोजते हैं इंटरनेट पर और डाउनलोड करते हैं मोबाइल पर। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के 'एयरटेल मोबीट्यूड 2013' सर्वेक्षण का है जिसके मुताबिक इस साल मोबाइल पर सबसे ज्यादा डाउनलोड करने वाली हस्ती सन्नी लियोन हैं।
ताज्जुब यह है कि सन्नी लियोन जितना पूरूषों की मोबाइल पर डाउनलोड हुईं उतनी ही महिलाओं की मोबाइल पर भी डाउनलो़ड हुईं। सर्वे में साफ कहा गया है कि पुरुष और महिला की सम्मिलित श्रेणी में सन्नी शीर्ष पर रहीं और उन्हें सुपर स्टार शाहरुख की तुलना में 300 फीसदी अधिक डाउनलोड किया गया।
कंपनी के उपभोक्ता कारोबार के मुख्य विपणन अधिकारी गोविंद राजन ने कहा, "इस साल के नतीजे काफी दिलचस्प रहे और ये देशभर में 19 करोड़ 40 लाख से अधिक ग्राहकों की प्राथमिकताओं के बारे में बताते हैं।" महिला श्रेणी में लियोन के बाद सर्वाधिक डाउनलोड किया गया शर्लिन चोपड़ा और उसके बाद प्रियंका चोपड़ा को। प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा चौथे स्थान पर रहीं। पूनम पांडे पांचवें स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग में रणबीर कपूर को अधिकतम डाउनलोड किया गया। उनके बाद रहे क्रमश: शाहिद कपूर, रणबीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान। मालूम हो कि पिछले साल भी एक दूरसंचार कंपनी ने सर्वे में कहा था कि भारत में सबसे ज्यादा लोग सन्नी लियोन को ही सर्च करते हैं। तब लोगों ने काफी आलोचना भी की थी। कुछ संगठनों का कहना था कि सन्नी लियोन के बारे में जानने की उत्सुकता बताती है कि लोग गलत डायरेक्शन में जा रहे हैं, वह सन्नी के प्रति नहीं बल्कि पोर्न के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











