सनी लियोन को पति डेनियल ने दिया बेहद कीमती हीरों का हार, एक्ट्रेस ने बोला- हीरे बरसाने के लिए शुक्रिया
एक्ट्रेस सनी लियोन हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। इस बार भी एक्ट्रेस एक खास वजह से खबरों में छाई हुई है। वो है उनका नया डायमंड का कीमती हार। जो कि किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें गिफ्ट किया है। आपको बता दें कि सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर की शादी को पूरे 10 साल हो गए हैं।
इस खास मौके को और रिश्ते के 10 साल को सेलिब्रेट करने के लिए डेनियल ने अपनी खूबसूरत पत्नी सनी लियोन का दिल पूरी तरह से जीत लिया है। शादी की 10 वीं सालगिरह पर डेनियल ने सनी लियोन को खूबसूरत हीरों का हार दिया है।

सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह डायमंड नेकलेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए सनी लियोन ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट भी भेजा है।


Click it and Unblock the Notifications