सन्नी को करोड़ों मर्द चाहते हैं, यह बात जानते हैं डेनियल

By Super

sunny leone
भारतीय नागरिक बन चुकीं कनाडा की एडल्ट स्टार सन्नी लियोन इन दिनों भारत में ही रहकर अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' की शूटिंग कर रही हैं। सन्नी जब शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए भारत आईं तो उनके पति डेनियल वेबर भी उनके साथ आए थे।

डेनियल सन्नी के साथ 'द वर्जिनिटी हिट' नाम की फिल्म में काम भी कर चुके हैं और इसके अलावा वो सन्नी के बिजनेस पार्टनर भी हैं। वह जब मुंबई में थे तब फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले जिस्म 2 की टीम के साथ डिनर किया। लेकिन वह जयपुर में सन्नी के साथ शूटिंग में नही जा सके क्योंकि उन्हें वापस अमेरिका जाना पड़ा। मगर वह एकबार फिर से मुंबई आ चुके हैं और अपनी पत्नी की फिल्म पर नजर रखे हुए हैं।

डेनियल के बारे में महेश भट्ट का कहना है कि वह सन्नी के पति से केवल एक बार मिले हैं, वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। सन्नी जानी मानी एडल्ट स्टार हैं और ऐसी फिल्में देखने वाला हर मर्द उन्हें बेहद चाहता है।

महेश ने आगे डेनियल के स्वभाव के बारे में कहा कि जब आप लीक से हटकर कोई काम करते हैं तो उसमें आपको कुछ समझौते भी करने पड़ते हैं। मुझे लगता है डेनियल अब तक तो इस बात को स्वीकार चुके होंगे कि उनकी पत्नी को करोड़ों मर्द चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X