कमाल खान ने कहा 'बेशर्म हैं सन्नी के पति'
कमाल खान जो की हमेशा से बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसेस पर अपने कमेंट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं ने एक बार फिर से एक ऐसा कमेंट किया है जिसे सुनकर शायद आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। वैसे उनसे हर एक कमेंट को सुनकर लोग थोड़ा शॉक्ड हो ही जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने किसी एक्टर या एक्ट्रेस पर नहीं बल्कि उनके एक बहुत ही करीबी परिवार वाले पर कमेंट किया है। कमाल ने जिनपर ये कमेंट किया है वो एक्ट्रेस हैं बॉलीवुड में जिस्म 2 से एंट्री करने वाली सन्नी लियोन। सन्नी फिल्हाल वैसे ही अनिल शर्मा की फिल्म सिंह साहेब दी ग्रेट में अपने आइटम सांग को लेकर चल रही अफवाहों से गुस्से में हैं ऊपर से कमाल खान का ये ट्वीट कहीं सन्नी के गुस्से को और ना बढ़ा दे।
कमाल खान ने लिखा है कि "प्लीज इसे रीट्वीट करें अगर आपको लगता है कि इस दुनिया में सन्नी लियोन के पति से बढ़कर बेशर्म आदमी और कोई नहीं है।" कमाल खान के इस ट्वीट को अबतक कुल 75 बार रिट्वीट किया गया है। कमाल खान ने इस बार सीधे किसी एक्ट्रर पर वार ना करके उनके करीबी परिवार वाले पर तीर चलाया है। लेकिन कमाल खान का ये तरीका लोगों को बहुत ही घटिया लग रहा है।
सन्नी लियोन आजकल अनिल शर्मा की फिल्म सिंह साहेब दी ग्रेट को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि सन्नी को अनिल शर्मा ने अपनी इस फिल्म में एक आइटम सांग करने के लिए कहा लेकिन सन्नी ने मना कर दिया। इसकी वजह बताई जा रही है कि फिल्म के मेन हीरो सनी देओल सन्नी के साथ काम नहीं करना चाहते थे और इस बात को जानकर गुस्से में सन्नी ने भी फिल्म से किनारा कर लिया। लेकिन अभी भी अनिल शर्मा का यही कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है सन्नी ये आइटम सागं जरुर करेंगी। फिल्हाल कमाल खान के इस ट्वीट के बारे में जानकर सन्नी क्या रिएक्ट करेंगी ये देखने वाली बात होगी क्योंकि इसबार किसी ने उन्हें नहीं बल्कि उनके प्यार हबी को टारगेट किया है और बुरा बोला है। हमारी राय तो यही है कि कमाल खान को कम से कम इतना तो नीचे गिरकर कमेंट नहीं करना चाहिए। आपको क्या लगता है अपने कमेंट नीचे लिखें।


Click it and Unblock the Notifications











