सन्नी ने जीता बंपर दशहरा ऑफर: बंग्ला, फिल्में, पैसे..
कहते हैं भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है...कुछ ऐसा ही हुआ है पोर्न स्टार सन्नी लियोन के साथ। मैडम अभी तक फ्लाफ फिल्म का तमगा लेकर मुंबई में आशियाना तलाश रही थीं लेकिन अब उनकी तलाश पूरी हो चुकी है। उन्हें मुंबई में घर तो मिल ही गया है बल्कि उनको पांच-पांच करोड़ की फिल्में भी मिल गयी हैं।
सन्नी ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने मुंबई के लोखंडवाला में एक घर पक्का कर लिया है, एक साल से की जा रही मेरी कोशिशों का नतीजा है कि मुझे मुंबई में घर मिल गया। दूसरी ओर सन्नी लियोन ने अलंबरा इंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों का एग्रीमेंट साइन किया है। यह तीनों ही फिल्में पांच करोड़ रूपये की हैं। पहली फिल्म की शूटिंग 2013 से शुरू करेंगी।हमने अक्सर दशहरे पर बंपर ऑफर का नाम सुना है लेकिन बहुत खुशकिस्मत होते हैं लोग जिन्हें यह ऑफर मिलता है और सन्नी उन खुशकिस्मत लोगों में से एक हैं जिन्हें इस दशहरे पर बंग्ला और फिल्में दोनों ही नसीब हो गयी। रियली सन्नी आपको आपकी सफलता मुबारक हो।
जरुर देखें: सेक्सी सन्नी की हॉट सवारी


Click it and Unblock the Notifications
