Oooo..सनी लियोन ने PM नरेन्द्र मोदी से मांगा यह न्यू ईयर गिफ्ट

जी हां, आपने सही सुना है। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नए साल के तोहफे के तौर पर एक प्रोमिस मांगा है। सनी लियोन ने पीएम मोदी से संकल्प मांगा है कि वे नए साल में एनआरआई लोगों के लिए कुछ फायदेमंद कदम उठाएं।

सनी लियोनी ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि नरेंद्र मोदी इस साल सभी एनआरआई लोगों के लिए रेजोल्यूशन लें। एक अंग्रेजी अखबार में इंटरव्यू के दौरान सनी ने कहा कि, मैं चाहती हूं पीएम मोदी नए साल में ऐसे कदम उठाएं, जिससे विदेशों में रहने वाले भारतीयों को भारत में बिजनेस करने में मदद मिले। सनी ने कहा कि मुझ जैसे एनआरआई लोगों को भारत में बिजनेस करना आसान बनाएं।'

आपको बता दें, सनी ने पहले भी पीएम मोदी से एनआरआई की मदद करने का आग्रह किया गया था। बहरहाल, देखना है कि इस साल सनी की गिफ्ट पर पीएम क्या सोचते हैं। सनी चाहती हैं कि मोदी देश में ऐसा माहौल बनाएं कि एनआरआई आसानी से बिजनस कर सकें। जब उनसे मोदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘श्रीमान मोदी को मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह देश को आगे ले जाएं। मुझे उनसे बहुत उम्मीदें हैं कि वह मेरे और मेरे पति जैसे एनआरआई के लिए इस महान देश भारत में बिजनस करना आसान बनाएंगे.'

वहीं, गौरतलब है कि, इस साल गूगल सर्च के मामले में इस हॉट एक्ट्रेस ने नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया था। लिहाजा, सनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग पर भी शक नहीं किया जा सकता। सनी इस साल भारत की सबसे अधिक सर्च की जाने वाली शख्सियत हैं। बहरहाल, देखते हैं मोदी अपनी इस फैन की बातों को कितनी सीरियसली लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X