सनी लियोन ने PETA के साथ मिलाया हाथ, 10 हजार प्रवासी श्रमिकों की करेंगी मदद

अभिनेत्री सनी लियोन ने दिल्ली में 10,000 प्रवासी श्रमिकों को खाना खिलाने के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) के साथ हाथ मिलाया है। इस मील किट में दाल- चावल, खिचड़ी और फल शामिल रहेंगे। इस अभियान के बारे में बात करते हुए सनी लियोन ने कहा- "हम एक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन एकता और संवेदना के साथ हम इससे आगे निकलेंगे।"

सनी को 2016 में पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया था और इससे पहले उन्हें संगठन के अभियानों में शाकाहारी फैशन, शाकाहारी भोजन और कुत्ते और बिल्ली को गोद लेने और नसबंदी के समर्थन में अभिनय में शामिल किया गया था।

Sunny Leone

सनी ने कहा, "मुझे पेटा इंडिया के साथ फिर से हाथ मिलाने में खुशी हो रही है। इस बार हजारों जरूरतमंद लोगों को हम प्रोटीन पैक शाकाहारी भोजन मुहैया कराएंगे.."

गौरतलब है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए फिल्म इंडस्ट्री कलाकार भी हर संभव मदद दे रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड के कई कलाकार जरूरतमंदों के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद, अक्षय कुमार, सलमान खान, भूमि पेडनेकर, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा आदि तमाम संस्थानों से साथ जुड़कर लोगों की मदद कर रहे हैं।

अजय देवगन ने मुंबई में बीएमसी को एक अस्थायी कोविड-19 अस्पताल बनाने में मदद की। प्रियंका चोपड़ा लोगों की ज़रूरतों को आगे बढ़ाने के साथ फंड रेज़िंग में जुटी हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने ब्रिटेन से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मंगाकर डोनेट किये हैं। वहीं, सलमान खान के कई फूड ट्रक मुंबई में फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X